Kiski dulhan [part 66]

मोहिनी ने ,सभा की गहमागहमी में ,ऊपर किसी परछाई को देखा और वो चिल्लाई -वो हमें देख रहा है।उसकी बात सुनकर, सबकी नजरें उसी दिशा में उठ गईं, जहाँ कुछ क्षण पहले वह परछाईं दिखाई दी थी किन्तु अब ऊपरी गलियारा बिल्कुल खाली था।सिर्फ एक लंबा पर्दा हवा में हिल रहा था।

भानु ने तुरंत सीढ़ियों की तरफ कदम बढ़ाए और मोहिनी से बोला -“तुम यहीं रहो !”मोहिनी ने उसका हाथ पकड़ लिया ,“नहीं, इस बार मैं पीछे नहीं रहूँगी ,मैं भी तुम्हारे साथ चलूंगी। 

मोहिनी !तुम यहीं रुको ! हो सकता है , कोई हमें भटकाने के लिए ऊपर ले जाना चाहता है ,तो—समझाने का प्रयास करते हुए भानु ने कहा। 


तो भी हम दोनों साथ जाएँगे,मोहिनी ढ्र्ढ्ता से बोली। भानु कुछ पल उसे देखता रहा।फिर उसने सिर हिला दिया -“ठीक है ,कहकर आगे बढ़ गया। ”रूद्र भी उन दोनों के पीछे चल पड़ा।

रणवीर ने फटे हुए रजिस्टर को उठाया और जेब में रखकर बोला -“मैं भी आ रहा हूँ।”

रत्न प्रताप वहीं खड़े रहे ,मोहिनी ने मुड़कर उन्हें देखा और उनसे पूछा -क्या ,आप नहीं आएँगे?”

रत्न प्रताप ने शांत स्वर में कहा—जिस रास्ते पर तुम जा रही हो, वहाँ मेरे आने से शायद कुछ सच जल्दी सामने आ जाएँगे।”

यही तो मैं भी चाहती हूँ।”

रत्न प्रताप की आँखों में एक पल के लिए ऐसी बेचैनी दिखाई दी, जिसे मोहिनी ने पहले कभी नहीं देखा था ।लेकिन उन्होंने फिर भी आगे कदम नहीं बढ़ाया। उन्होंने अपने स्थान से ही खड़े होकर कहा -“जाओ ! उन्होंने कहा - लेकिन याद रखना—हर दिखाई देने वाला चेहरा दुश्मन नहीं होता।”

मोहिनी ने जवाब दिया— और हर अपना चेहरा अपना नहीं होता।”रत्न प्रताप चुप हो गए।

भानु और उसके साथी ऊपरी गलियारे पर पहुंचे ,भानु सबसे आगे था ,उसके पीछे मोहिनी और रूद्र थे और सबसे पीछे रणवीर था। गलियारे में अजीब-सी ठंडक थी। मोहिनी ने गलियारे की दीवार को ध्यान से देखा। कुछ जगहों पर पुरानी तस्वीरों के निशान थे, लेकिन देखने से ऐसा लग रहा था ,वहां से तस्वीरें जानबूझकर हटा दी गई थीं। एक जगह दीवार पर बहुत हल्का-सा खरोंचा हुआ निशान दिखाई दिया।दो साँप ,एक छोटा हाथ और उनके बीच में एक फूल ! मोहिनी वहीं रुक गई और उन सबसे बोली -“यह वही निशान है।

 उसकी आवाज सुनकर भानु पीछे मुड़ा और पूछा -यह निशान तुमने कहाँ देखा था?”

“उस कमरे में… जहाँ हमें 2001 की चीजें मिली थीं।”

रूद्र  ने निशान को ध्यान से देखा और बोला - यह किसी परिवार का प्रतीक नहीं लगता।”

रणवीर ने कहा— शायद ये बच्चों ने बनाया होगा।”

मोहिनी  ने सिर हिलाया,“नहीं।”

“क्यों,तुम्हें ऐसा क्यों लगता है ?”

“क्योंकि इसके नीचे यह लिखा है ,उसने दीवार पर उँगली रखी ,वहां बहुत हल्के अक्षरों में लिखा था—M.B.R.

रणवीर ने धीरे से कहा— फिर वही तीन अक्षर ”

मोहिनी ने अपनी पायल को देखा ,लेकिन यहाँ R स्पष्ट दिखलाई दे रहा है।”

“इसका मतलब ?मोहिनी ने कोई उत्तर नहीं दिया।उसी समय ऊपर से बहुत हल्की आवाज आई।टन…जैसे किसी धातु की चीज जमीन पर गिरी हो।

भानु ने तुरंत ऊपर देखा ,“क्या वहाँ कोई है ?चारों तेज कदमों से आगे बढ़े।गलियारे के अंत में एक छोटा कमरा था ,दरवाजा आधा खुला था।भानु ने धीरे से उसे धक्का दिया।कमरा खाली था लेकिन फर्श पर एक छोटी-सी पीतल की घंटी पड़ी थी।मोहिनी उसे देखते ही ठिठक गई ,यही आवाज…जो ”

“क्या ?”

“हर रात दो बजे, मैं यही घंटी की आवाज सुनती हूँ।”

भानु  ने घंटी उठा ली,उसके नीचे एक नंबर खुदा था—02-17

रूद्र ने पूछा—“17 फरवरी?”

भानु ने सिर हिलाया या 17 अगस्त, लेकिन 02 क्यों?”

मोहिनी ने घंटी को ध्यान से देखा “यह तारीख नहीं है।”

भानु  ने पूछा—“तो?”

“यह समय हो सकता है ,02:17

भानु ने तुरंत कहा—तुम्हारी नींद से उठने का समय ?”

मोहिनी ने धीरे से सिर हिलाया ,हाँ “लगभग यही समय है। ”

भानु का चेहरा गंभीर हो गया ,इसका मतलब है ,कोई तुम्हें 2:17 पर किसी खास जगह ले जाता है?”

“शायद।”

रूद्र  ने कमरे में चारों तरफ देखा और बोला - “यहाँ कुछ और भी है।”खिड़की के नीचे एक पुराना लकड़ी का संदूक रखा था।उस पर धूल जमी थी, लेकिन ताले के आसपास धूल नहीं थी।

भानु  ने ताला देखा और कहा -ये हाल ही में खोला गया है।”

रणवीर  ने पूछा—इसकी चाबी कहाँ है ? मोहिनी ने अपनी पायल की तरफ देखा।

भानु ने तुरंत कहा—नहीं,ऐसा मत करना। ”

“क्यों?”

“क्योंकि हम पहले से ये नहीं जानते, कि सामने वाला क्या चाहता है ? हर ताला अपनी चाबी से खोलना जरूरी नहीं।”

रूद्र ने पास पड़ी, लोहे की छड़ उठाई ,कुछ ही सेकंड में ताला टूट गया ,संदूक खुला।उसके अंदर पुराने कपड़े, कुछ कागज और एक लकड़ी का छोटा सा खिलौना था।उस सामान को देखकर मोहिनी के  चेहरे के भाव  बदलने लगे,उसके मुख से निकला -“यह…उसने खिलौना उठा लिया ,ये तो वही लकड़ी का खिलौना है ,जिस पर तीन बच्चों के लिए तीन जगह बनी थीं लेकिन तीसरी जगह अभी भी खाली थी।इस बार उस खाली जगह के नीचे एक शब्द लिखा था—किन्तु किसी का नाम नहीं था। ”

मोहिनी ने खिलौने को पलट दिया ,पीछे एक छोटी-सी पर्ची चिपकी थी।उस पर लिखा था—जिस बच्चे का नाम बदल दिया गया, उसकी पहचान मत ढूँढ़ो ! उसकी याद ढूँढ़ो !”मोहिनी ने अपनी आँखें बंद कर लीं।उसे अचानक एक दृश्य दिखलाई दिया।बारिश ,एक कमरा ,भानु उसके सामने खड़ा था ,तीसरा बच्चा उसके पीछे था और कोई महिला उन्हें बाहर ले जाने की कोशिश कर रही थी। मोहिनी ने अपनी आँखें खोल दीं और बोली -वह बच्चा…!

भानु ने तुरंत उसका हाथ थाम लिया ,क्या याद आया? वह हमारे पीछे ही था।”

“कौन?”

“तीसरा बच्चा।”

“और क्या देखा ?”

मोहिनी ने माथे पर हाथ रखा और बोली - वह डर नहीं रहा था।”

भानु ने पूछा—“तो?”

वह किसी से छिप रहा था।”

रूद्र ने पूछा —किससे ?”

मोहिनी ने आँखें बंद कर लीं ,फिर अचानक उसने एक आवाज सुनी -“दीदी ! नीचे मत जाना ! मोहिनी ने आँखें खोल दीं। उसने मुझसे ''दीदी ! नीचे मत जाना ! यही कहा था।”

भानु के चेहरे पर तनाव बढ़ गया ,किसने,क्या कहा था ?”

“तीसरे बच्चे ने।”

और तुम नीचे गई थीं?”

मोहिनी ने धीरे से सिर हिलाया -“हाँ।”

“क्यों?”

“क्योंकि किसी ने तुम्हें बुलाया था।”

भानु कुछ पल चुप रहा ,किसने?”

मोहिनी ने उसकी ओर देखा ,मुझे नहीं पता। तभी पीछे से दरवाजा जोर से बंद हो गया -धड़ाम! चारों पलटे।दरवाजा बंद था। ये दरवाजा क्या किसी ने जानबूझकर बंद किया है ?ये देखने के लिए भानु ने हैंडल खींचा किन्तु दरवाज़ा नहीं खुला।

रणवीर ने कहा— यह अपने आप कैसे बंद हुआ?”

रूद्र ने दरवाजे को धक्का दिया और बोला -यह बाहर से लॉक है।”

मोहिनी ने कमरे में चारों ओर देखा ,उसकी नजर संदूक के पीछे गई।वहाँ दीवार पर एक छोटा-सा छेद था।उसे देखकर बोली - वहाँ कुछ है।”भानु ने संदूक हटाया।दीवार में एक पतली धातु की पट्टी लगी थी।उस पर तीन अक्षर खुदे थे—मोहिनी ने, पट्टी छुई।अचानक दीवार के भीतर से हल्की क्लिक की आवाज आई।दरवाजा खुल गया। 

यह सब क्या था? क्या किसी ने यह दरवाजा जानबूझकर बंद किया था। क्या कोई छुपकर उन पर नजर रख रहा था। क्या उस तीसरे बच्चे का रहस्य खुल पाया या नहीं ? या फिर यह एक मनगढ़ंत कहानी है जो कि किसी योजना के तहत गढ़ी गई है। सभी सवालों के जवाब जानने के लिए चलिए !आगे बढ़ते हैं। 

 

laxmi

मेरठ ज़िले में जन्मी ,मैं 'लक्ष्मी त्यागी ' [हिंदी साहित्य ]से स्नातकोत्तर 'करने के पश्चात ,'बी.एड 'की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात 'गैर सरकारी संस्था 'में शिक्षण प्रारम्भ किया। गायन ,नृत्य ,चित्रकारी और लेखन में प्रारम्भ से ही रूचि रही। विवाह के एक वर्ष पश्चात नौकरी त्यागकर ,परिवार की ज़िम्मेदारियाँ संभाली। घर में ही नृत्य ,चित्रकारी ,क्राफ्ट इत्यादि कोर्सों के लिए'' शिक्षण संस्थान ''खोलकर शिक्षण प्रारम्भ किया। समय -समय पर लेखन कार्य भी चलता रहा।अट्ठारह वर्ष सिखाने के पश्चात ,लेखन कार्य में जुट गयी। समाज के प्रति ,रिश्तों के प्रति जब भी मन उद्वेलित हो उठता ,तब -तब कोई कहानी ,किसी लेख अथवा कविता का जन्म हुआ इन कहानियों में जीवन के ,रिश्तों के अनेक रंग देखने को मिलेंगे। आधुनिकता की दौड़ में किस तरह का बदलाव आ रहा है ?सही /गलत सोचने पर मजबूर करता है। सरल और स्पष्ट शब्दों में कुछ कहती हैं ,ये कहानियाँ।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post