Dhokha [part 41]

 असमय नंदिनी को घर में आया देखकर ,नानी परेशान हो उठीं । नानी ने, नंदिनी से पूछना भी चाहा ,कि आखिर क्या हुआ है ? वह इस तरह अचानक घर क्यों वापस आ गई, किंतु नंदिनी ने उन्हें कुछ भी कहने या पूछने का अवसर ही नहीं दिया और सीधे अपने कमरे में चली गई। 

नानी मन ही मन बुदबुदाई - इस लड़की को भी न जाने, क्या होता रहता है ? परेशान ही रहती है ,अब न जाने क्या हुआ है ,जो इस तरह घर वापस आ गई। न जाने, इसके मन में क्या हलचल चलती रहती है ? अनेक बातें सोचते हुए, नानी ने सोचा -अभी इसे अकेला ही रहने देती हूं। अपना दुखड़ा लेकर तो मेरे ही पास आएगी ,यह सोचकर नानी मुस्कुराई। 


नंदिनी ,अपने कमरे में जाकर बिस्तर पर लेट गई और रोने लगी। न जाने ,मेरी जिंदगी में क्या -क्या लिखा हुआ है ?'' धोखा ''खाना ही लिखा हुआ है। इस इंसान के साथ में इतने दिनों से रह रही थी, बातचीत कर रही थी किंतु उसने एक बार भी यह नहीं बताया, कि मैं शादीशुदा हूं , आखिर इसका ये  बात छुपाने का उद्देश्य क्या था ? वह तो अच्छा हुआ मैंने, इसे उस दिन, बगीचे में उसकी पत्नी के साथ देख लिया वरना अब भी मैं भूल भुलैया में ही जी रही होती। यह सब बातें सोचती जा रही थी और रोती जा रही थी।

 तभी नीचे से नानी की आवाज उसे सुनाई दी। नानी उसे पुकार रही थीं , वह समझ रही थी कि नानी से  इस उम्र में ज्यादा चला भी नहीं जाएगा और ऊपर आ गईं , तो उन्हें ज्यादा परेशानी होगी। इसीलिए वह यह सोचकर अपने आंसू पौंछती है और कहती है - नानी अभी आई , मुंह धोकर कपड़े बदलकर नीचे चली जाती है।

 नानी ने उसके चेहरे पर उदासी देख ली ,तब उन्होंने ने पूछा - क्या हुआ ? इस तरह अचानक वापस क्यों आ गई। तबियत तो ठीक है ?कहते हुए उसका हाथ पकड़ा। 

 कुछ नहीं नानी ,मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी इसीलिए आ गयी।  

तेरी तबीयत को क्या हुआ है ? सुबह तो भली चंगी थी ,क्या कुछ उल्टा सीधा खा लिया ?सुबह नाश्ता भी ठीक किया था। 

नहीं, ऐसा तो कुछ भी नहीं है।

 तो फिर बताती क्यों नहीं ,क्या हुआ है ? मुझे नहीं बताएगी तो और किसे बताएगी ?अब नहीं बताएगी तो थोड़ी देर बाद बताएगी ,इसलिए अच्छा है ,पहले ही बता दे ! मुस्कुराते हुए नानी ने इस तरह कहा कि  नंदिनी की रुलाई फूट गई और रोते हुए बोली- नानी, मेरी जिंदगी 'धोखे 'खाने के लिए ही बनी है। 

उसका इस तरह रोना देखकर और उसके शब्दों को सुनकर नानी थोड़ा गंभीर हो गई और बोली -मुझे विस्तार से बता ! क्या हुआ है ?

नानी, आपको पता है कि दीपक शादीशुदा है। 

नहीं ,मुझे भला कैसे पता होगा ? उसने तो हमें एक बार भी नहीं बताया।  उस दिन भी मैंने तुम्हारे सामने उससे पूछा था -तुम्हारे परिवार में कितने लोग हैं  ?तब भी उसने उतना ही बताया जितना तुम्हें मालूम है। अब अचानक उसकी पत्नी कहां से आ गई ?

वही तो नानी, आपको पता है -मैंने बगीचे में उसे किसी महिला के साथ देखा था।  उस दिन भी उससे पूछा था। आपको बताया तो था ,तब आपने कहा था -कोई रिश्तेदार होगी ,वो उसकी रिश्तेदार नहीं ,उसकी पत्नी ही थी। जब पूछा ,तो दो दिनों तक वह गायब रहा और आज पूछा ,'तो बता रहा है कि मेरी पत्नी थी।' 

तूने ,उससे पूछा नहीं अचानक इस तरह पत्नी कहां से आ गई ?फिर उसे अपने घर क्यों नहीं लाया, हमसे क्यों नहीं मिलवाया ?

  बताता तो तभी, जब उसके मन में छल नहीं होता। उससे, मैंने भी और आपने भी कितनी बार पूछा है ? कि उसके परिवार में कितने लोग हैं ?तो क्या वह बता नहीं सकता था ? कि मेरी पत्नी भी है, हो सकता है ,बच्चे भी हों, फिर वो लोग इसके साथ न रहकर कहां रह रहे हैं ? यहां तो यह अकेला ही रहता है।

 उसकी यही बातें मेरे मुझे बार-बार परेशान कर रही थीं इसीलिए मैं अपना इंस्टिट्यूट छोड़कर यहां आ गई। मेरे दिमाग से वो बातें जा ही नहीं रही हैं , कि वो मुझसे इतना बड़ा झूठ कैसे बोल सकता है ?

नंदिनी की बात सुनकर नानी गंभीर हो गई और बोलीं -ठीक है , अब तू, उसके साथ कहीं नहीं जाएगी। मुझे तो लग रहा था ,वो तुझे घुमा रहा था और बुजुर्ग समझ कर मुझे भी.... बेवकूफ़ समझ रहा था। अब अपने आंसू पोछ, किसी के लिए रोने की क्या आवश्यकता है ? जिंदगी ने तुझे इतना बड़ा 'धोखा 'दिया उससे तो कम ही है। जो तुझे चाहता था वही ,तुझे छोड़कर इस दुनिया से ही चला गया। 

नानी, अब आप ही बताओ ! इसमें मेरी क्या गलती है ? मैं तो आगे बढ़ना ही नहीं चाहती थी ,आप ही कहती थीं-' कि लड़का अच्छा है ,मैंने तो उसके विषय में सोचा भी नहीं था। वो अचानक ही मेरी ज़िंदगी में आ गया ,निराशा से नंदिनी बोली। 

बेटा !मुझे लगता है ,मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गयी। मैं उसे समझ न सकी ,अब तू ,मेरी बात मान ,'तेरी मां ने तुझे बुलाया है ,अब तू अपनी मां के पास चली जा ! जो लड़का उन्होंने देखा है, उससे बातचीत कर और एक अच्छी बच्ची बनकर उससे विवाह कर ले। अब तेरे लिए यही बेहतर होगा, इधर-उधर भटकने से कोई लाभ नहीं है। 

नानी ! आप ठीक कह रही हैं, मेरा मन भी अब कुछ सीखने का या करने का भी नहीं है। मेरा मन ठीक ही नहीं है अब मैं उस इंस्टिट्यूट में नहीं जाऊंगी। मैं घर चली जाती हूं। दो-तीन दिनों में ही क्या हो जाएगा ?यदि वहां से कोई पूछता है ,तो आप कह दीजिएगा ! ''मेरी तबीयत ठीक नहीं है और मैं ,अपनी मां के पास गई हूं।'' 

नंदिनी की बातें सुनकर, उसकी निराशा देखकर नानी को दुःख हुआ ,बेचारी !ज़िंदगी में अब आगे बढ़ने का प्रयास कर रही थी ,पता नहीं इसके भाग्य में क्या लिखा है ? साथ ही मन ही मन खुश भी थीं -' चलो ! इसे एक सीधी राह तो मिली ,इसका इधर-उधर भटकना तो बंद होगा और इसकी माँ की चिंता भी दूर होगी।  यह सोचकर नानी बोली - ठीक है ,जैसी तेरी इच्छा !दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया और फिर नंदिनी अपनी अटैची में अपने कपड़े लगाने लगी। कुछ देर बाद नंदिनी अपने घर जाने के लिए नानी से गले मिलकर चली गई। 

जब शाम को दीपक ,नंदिनी को लेने के लिए पहुंचा तो नंदिनी उसे कहीं भी दिखलाई नहीं दी। वह खड़ा सोचता रहा,आज उसने बाहर आने में इतनी देर क्यों कर दी ?तब उसने चौकीदार से नंदिनी के विषय में  पूछा -कि वह लड़की कहां है ?

तब चौकीदार अंदर जाकर आया और उसने बताया -''कि अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी और वह अपने घर वापस चली गई। 

इस तरह अचानक कैसे चली गई ? दीपक ने सोचा, यदि तबीयत खराब थी, तो मुझे बता भी तो सकती थी सोचते हुए ,उसने मोटरसाइकिल दौड़ा दी। घर पहुंचकर वो सीधे नानी के घर पहुंच गया। 


laxmi

मेरठ ज़िले में जन्मी ,मैं 'लक्ष्मी त्यागी ' [हिंदी साहित्य ]से स्नातकोत्तर 'करने के पश्चात ,'बी.एड 'की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात 'गैर सरकारी संस्था 'में शिक्षण प्रारम्भ किया। गायन ,नृत्य ,चित्रकारी और लेखन में प्रारम्भ से ही रूचि रही। विवाह के एक वर्ष पश्चात नौकरी त्यागकर ,परिवार की ज़िम्मेदारियाँ संभाली। घर में ही नृत्य ,चित्रकारी ,क्राफ्ट इत्यादि कोर्सों के लिए'' शिक्षण संस्थान ''खोलकर शिक्षण प्रारम्भ किया। समय -समय पर लेखन कार्य भी चलता रहा।अट्ठारह वर्ष सिखाने के पश्चात ,लेखन कार्य में जुट गयी। समाज के प्रति ,रिश्तों के प्रति जब भी मन उद्वेलित हो उठता ,तब -तब कोई कहानी ,किसी लेख अथवा कविता का जन्म हुआ इन कहानियों में जीवन के ,रिश्तों के अनेक रंग देखने को मिलेंगे। आधुनिकता की दौड़ में किस तरह का बदलाव आ रहा है ?सही /गलत सोचने पर मजबूर करता है। सरल और स्पष्ट शब्दों में कुछ कहती हैं ,ये कहानियाँ।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post