ख़ुशी से लेके चला था,ये गाड़ी !
छोटी सी गाड़ी से...लोगों की,
उम्मींदे थीं, ''तमाम सारी।''
समय संग, बोझ बढ़ता गया।
गाड़ी को खिंच आगे चलता गया।
बोझ, ज़िम्मेदारियों का अधिक था।
लगता,काँधों से खींचना कठिन था।
सोचा था, झेल लूंगा, तमाम दर्द !
उम्र संग , गाड़ी भी छोटी पड़ने लगी।
हिम्मत तो बहुत थी ,साँस थकने लगी।
डगमगाती गाड़ी को थाम बढ़ता रहा।
'जीवन चक्र' के तूफां में ऐसा फंसा,
अपने आप से ही हमेशा बेपरवाह रहा।
कुछ अपने ,सहारे को हाथ बढ़ाने लगे।
तनाव संग, ह्रदय को कटाक्ष से छलने लगे।
सपनों का सौदागर बन, गाड़ी खींचता रहा।
ख़्वाहिशें और समय प्रतिपल बदलता रहा।
जीवन पथ कठिन जान,उम्मीदों के दिए जलाता रहा।
मोह पाश से बंधा, क्या मैं सुकूं से जी पाउँगा ?
उठाया है, जो बीड़ा सभी इच्छाओं को पूर्ण कर पाउँगा ?
जीवन पथ पर कर्त्तव्यों और संघर्षो की जंग जीत पाउँगा।
