सीखना, सिखाना उम्र भर का है।
जो सीखने को मिल जाए सीख लो!
मौका आने पर..... सिखा भी दो !
सीखने ,सिखाने कीकोई उम्र नहीं ,
कभी छोटो से भी,तुम सीख लो !
कभी अपने बड़ों का अनुभव लो !
अहंकार,अभिमान कभी न करना।
जो कुछ है , सब यही हैं , रहना।
सीखा है ,किसी से कुछ न कहना।
सिखाया है ,यह भी न...... बताना।
जीवन के अनुभव बढ़ाते और बांटते रहो !
जीवन में कुछ सीखो और सिखाते रहो !
बेअदब -
हमने तो तहज़ीब और अदब ही सीखा था ,
लोगों ने ,उसका दूसरा रूप भी दिखला दिया।
सबक -
लोगो से सीखकर ,देखो !आज हम भी अनुभवी हो गए।
सीख़ -
ज़िंदगी के पन्नों को पलटकर देखा ,हर बार एक 'सीख़ 'मिली।
