ज्ञान का दीपक ,जलता रहना चाहिए ,
ये उजाला ,हर एक के जीवन में होना चाहिये।
पढ़ा हो कैसे भी ,कहीं से भी ,ज्ञान होना चाहिये ,
जला दो ,ज्ञान की लौ ,ये हर घर में होनी चाहिये।
विद्या खरीदी हुई या बैसाखी की नहीं, मेहनत की होनी चाहिए ,
जो शिक्षा तुमने ग्रहण की ,उसका एहसास भी तो होना चाहिए।
जिस घर के तुम उजाले हो ,उस घर को भी रौशन होना चाहिए ,
जिस घर में ,तुम्हारे प्रथम गुरु हैं उनका दिया संस्कार भी होना चाहिए।
.jpg)