व्यर्थ की हैं ,ये बातें !
क़िताबी बातें ,हकीक़त से परे ,
उच्च सोच ,मीठी ,मधुर बातें !
धैर्य की ,प्यार भरी बातें !
कितनी सुंदर लगती है ?
मन को मोहने वाली बातें !
ज्ञान की बातें ,दर्शन बातें !
बातों का क्या है ?
लोग करते ही रहते हैं।
कुछ तेरी -मेरी बातें !
अद्भुत और विचारणीय बातें !
मन को बहलाने वाली बातें !
कुछ झूठी ,कुछ सच्ची बातें !
वीर रस से ओत -प्रोत ,
कुछ शृंगार की बातें !
कुछ बेमतलब की बातें !
मन को हंसा देने वाली ,
चुलबुली ,कुछ बेतुकी बातें !
हर उम्र में ,होती रहती हैं ,बातें !
सौंदर्य से जुडी ,कुछ छोटी -छोटी बातें !
धन की बातें ,कुछ लम्बी बढ़ती जाती बातें !
दादी -नानी की बातें ,ननद -भाभी की बातें !
बातों का क्या है ?उठ ही जाती हैं ,कुछ फ़िजूल की बातें !
कुछ गॉसिप मिल ही जाते हैं ,अच्छी लगती हैं ,लच्छेदार बातें !
तरकस में ,भरी होती हैं ,व्यंग्य भरी बातें !
सहानुभूति पूर्ण ,चालाकी भरी बातें !
वास्तविकता से परे ,सौंदर्य पूर्ण बातें !
इन बातों में ही तो छिपा है ,'वास्तविक सौंदर्य '!
जो कुरूप को भी ,अपनी बातों से सुंदरता का एहसास दिला दे।
ऐसी सौंदर्य से परिपूर्ण ,लिख दीं ,मैंने !विचारणीय बातें !

