जीवन है तो ,संघर्ष है।
संघर्ष ही ,जीवन है।
नाक इधर से पकड़ो ,
चाहे उधर से ,पकड़ी तो
नाक ही जाएगी।
बिना संघर्ष किये....
ख़ुशियाँ नहीं मिलतीं।
सफलता नहीं मिलती।
यदि निखरना है तुमको ,
तो तपना ही होगा .......
संघर्ष तो राम ने किया।
कृष्ण भी ग्वाले बने।
न जाने कितने??
संघर्षों के पश्चात राजा बने।
जीव हो या पादप -पुष्प ,
जीवन उनका भी आसान नहीं।
इस आग में जो तप गया।
समझो ,निखर गया।
