कुछ जी गए ,कुछ चले गए
कुछ नाम कर गए ,
कुछ गुमनाम रह गए।
जो अपना काम था, कर गए।
उनको नाम से नहीं ,
अपने देश से था ,प्रेम।
जो भी करना था ,कर गए।
इतना करके भी ,गुमनाम रह गए।
वे देश के ,ऐसे नायक थे ,
देश के लिए........ जान दे गए।
अपने देश की ख़ातिर ,
जवानी में ही चले गए।
कुछ को नाम से था प्रेम ,
कुछ न करके भी जी गए।
दूध मलाई ,किसने बनाई ?
मेहनत करते रहे ,अन्य भाई ,
कुछ नेता बन ,खाई दूध -मलाई।
कुछ जीवन का बलिदान कर........
शहीद होकर भी ,जी गए।
