Meri baat

 अभी मैंने एक लेख की चंद लाइनें पढ़ीं , उसमें लिखा था -''तुम इतनी सुंदर कैसे हो ?

तब उस लड़की ने जवाब दिया -' तुम्हारे अंदर वासना भरी है ,इसलिए तुम्हें मैं सुंदर दिखलाई दे रही हूं।'

 यह बात मुझे कुछ उचित नहीं लगी, क्योंकि सुंदरता तो इंसान की नजरों में होती है, हर सुंदर चीज की वह प्रशंसा करता है और उसे निहारता है। यदि उसकी नजरों में सुंदरता का मूल्य सिर्फ 'वासना' ही है ,तो क्या पुष्प सुंदर नहीं है या फिर प्रकृति सुंदर नहीं है। जल में तैरती मछलियां भी कितनी सुंदर लगतीं हैं  ? तो क्या वह उनकी प्रशंसा नहीं करेगा ,क्या उसके लिए वे सभी  सुंदर नहीं है।


'' मोहक छवि जब उसकी नजर में समाई ,तब पत्थर से मूरत इक बनाई।  ''

 सुंदरता की कोई परिभाषा नहीं है। यदि सुंदरता का अर्थ दूसरे तरीक़े से ही देखा जाएं ,तो कवि 'प्रकृति चित्रण 'में अपने अनमोल शब्द न गंवाते या सिर्फ बुरखे में उसकी आँखें देख ,शायर उन पर शायरी नहीं लिखता। कहने वाले तो चाँद में भी दाग़ बतला देते हैं किन्तु किसी को तो उसमें भी सौंदर्य नजर आता है। अपने महबूब की तुलना चाँद से करने लग जाता है। कोई बाहरी  सौंदर्य पर मरता है तो कोई आंतरिक सुंदरता ढूंढता है। असल सौंदर्य तो देखने वाले की नजर में होता है। एक सांवली लड़की में भी सौंदर्य नजर आ सकता है ,बस वो नज़र होनी चाहिए। 

हो सकता है ,किसी विशेष मौक़े पर मौज -मस्ती में कुछ लोग बहक जाते हैं ,इसका अर्थ ये नहीं कि उन्हें सुंदरता का ज्ञान नहीं ,ऐसे में मति भृमित हो जाती है ,उन्हें सौंदर्य से कोई लेना -देना नहीं रह जाता है। सुंदरता ऐसी जो मोहब्बत जगा दे !वासना नहीं। ऐसी मोहब्बत जो रूह को छू जाये , शैतान को भी इंसान बना दे ! वही असली सौंदर्य है। जो सौंदर्य भटकाव की स्थिति में ले जाये ,वो सौंदर्य नहीं छल है या छलावा। 

वैसे ऐसा प्रेम आज के समय में'' भूसे के ढेर में सुईं ढूंढने जैसा है।''किन्तु ऐसा सौंदर्य अवश्य मिल सकता है जो भटकाव की स्थिति पैदा कर दे ! और आज  भटकने के लिए तैयार भी हैं ,तब ऐसे में वो आरम्भ की लाइनें सार्थक होती नज़र आती हैं। बाहरी सुंदरता तो उम्र की मोहताज़ होती है किन्तु आंतरिक सुंदरता तमाम उम्र की होती है। इक मासूम हंसी में सुंदरता होती है ,मन और विचारों की सुंदरता सर्वोपरि है। शांत मन सबसे सुंदर होता है। 

 

laxmi

मेरठ ज़िले में जन्मी ,मैं 'लक्ष्मी त्यागी ' [हिंदी साहित्य ]से स्नातकोत्तर 'करने के पश्चात ,'बी.एड 'की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात 'गैर सरकारी संस्था 'में शिक्षण प्रारम्भ किया। गायन ,नृत्य ,चित्रकारी और लेखन में प्रारम्भ से ही रूचि रही। विवाह के एक वर्ष पश्चात नौकरी त्यागकर ,परिवार की ज़िम्मेदारियाँ संभाली। घर में ही नृत्य ,चित्रकारी ,क्राफ्ट इत्यादि कोर्सों के लिए'' शिक्षण संस्थान ''खोलकर शिक्षण प्रारम्भ किया। समय -समय पर लेखन कार्य भी चलता रहा।अट्ठारह वर्ष सिखाने के पश्चात ,लेखन कार्य में जुट गयी। समाज के प्रति ,रिश्तों के प्रति जब भी मन उद्वेलित हो उठता ,तब -तब कोई कहानी ,किसी लेख अथवा कविता का जन्म हुआ इन कहानियों में जीवन के ,रिश्तों के अनेक रंग देखने को मिलेंगे। आधुनिकता की दौड़ में किस तरह का बदलाव आ रहा है ?सही /गलत सोचने पर मजबूर करता है। सरल और स्पष्ट शब्दों में कुछ कहती हैं ,ये कहानियाँ।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post