Kiski dulhan [part 94]

मोहिनी,अपने 'पालक पिता 'से  नाराज थी ,उन्होंने उस तीसरे बच्चे का रहस्य उससे क्यों छुपाया ? फिर वही 'आधा -अधूरा सत्य ' तब उसने राजू  के विषय में जानना चाहा। जो उन्होंने स्वीकार किया। तब उनके चेहरे पर नजरें गड़ाते हुए मोहिनी ने पूछा - आपने, मुझे पहले कभी बताया क्यों नहीं बताया ,''कि वह मेरे पास कुछ दिनों तक रहा था?”

“क्योंकि जिस व्यक्ति ने उसे, मुझसे लिया था, उसने मुझे धमकी दी थी कि अगर मैंने किसी को भी उसके बारे में बताया, तो तुम्हें भी खतरा होगा।”

वह व्यक्ति कौन था ?


उस समय उसने, अपना नाम नहीं बताया था,किन्तु बाद में मुझे पता चला कि वह राजवीर के संपर्क में था।”

रूद्र  ने तुरंत पूछा, “क्या वह लाल पत्थर वाली अंगूठी पहनने वाला व्यक्ति था?”

पालक पिता ने कुछ सोचकर कहा, “मैंने उसे अंगूठी पहने हुए तो देखा था ,सोचते हुए बोले ,लेकिन मैं यह विश्वास से नहीं कह सकता कि वो वही व्यक्ति था।”

भानु ने पूछा, “तो फिर आप यहाँ किस बच्चे के बारे में बात करने आए हैं?”

'पालक पिता' ने बैग से एक पुरानी फाइल निकाली। इस फाइल में उस बच्चे का अस्पताल रिकॉर्ड है, जिसे 2001 में हवेली से बाहर नहीं भेजा गया था।”

मृणाल ने उनकी तरफ देखा ,और बोली -आपने तो कहा था कि वो रिकॉर्ड मेरे पास नहीं है।”

हाँ मैंने कहा था किन्तु ये कहा था- वो मेरे पास सुरक्षित नहीं है लेकिन मैंने उसकी एक प्रति रखी थी।

उन्होंने फाइल मोहिनी की तरफ बढ़ा दी ,पहले पन्ने पर अस्पताल का नाम था। उसके नीचे तारीख दर्ज थी—18 अगस्त 2001।अगले पन्ने पर तीन प्रविष्टियाँ थीं। पहली प्रविष्टि के सामने लिखा था—मोहिनी ,दूसरी के सामने—राजू  और तीसरी प्रविष्टि में नाम की जगह खाली थी। उसके सामने केवल एक टिप्पणी थी—‘बच्चा हवेली में ही रहेगा, अभिभावक की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी

मोहिनी  ने अगला पन्ना पलटा और पूछा -“यह तीसरा रिकॉर्ड किसका है?”

पालक पिता ने कहा, “यही वह सवाल है, जिसका जवाब मैं इतने सालों से खोज रहा हूँ।”

तब भानु  ने फाइल अपने हाथ में ली और पूछा -“लेकिन अभी तो आपने  कहा -'कि आपको पता है ,वह बच्चा परिवार में ही है।”

“क्योंकि मुझे यह जानकारी बाद में मिली थी। मुझे उसका नाम नहीं बताया गया था , केवल इतना कहा गया था कि वह बच्चा जिस पहचान से हवेली में रहेगा, उसी पहचान से उसका पूरा जीवन तय होगा।”

रूद्र ने पूछा, “ये आपसे किसने कहा था?”

पालक पिता ने जवाब देने से पहले मृणाल की ओर देखा ,तुम्हारे दादाजी ने।”कमरे में एकदम से सन्नाटा छा गया।

मोहिनी ने धीरे से पूछा, “क्या मेरे दादाजी ने, तीसरे बच्चे की पहचान छिपाई थी?”

“हाँ।”

“और आपको सब पता था?”

“मुझे केवल इतना पता था, कि एक बच्चे का रिकॉर्ड बदला गया है। मुझे यह नहीं बताया गया था कि वह बच्चा कौन था ?”

मृणाल ने कहा, “लेकिन तुम्हें यह पता था, कि उस बच्चे को बचाने की जिम्मेदारी तुम्हें दी गई थी।”

पालक पिता ने सिर हिलाया ,“हाँ,ये बात मैं मानता हूँ , मुझसे कहा गया था कि अगर कभी वह बच्चा अपने अतीत के बारे में पूछे, तो उसे तुरंत सच मत बताना ! पहले यह सुनिश्चित करना कि उसके आसपास मौजूद लोग भी सुरक्षित हैं या नहीं ।”

मोहिनी ने उलझन में पूछा, “वह बच्चा आपके पास कैसे आया?”

“वह मेरे पास नहीं आया था ,वो हवेली में ही रहा, मुझे केवल उसकी देखभाल और उसकी सुरक्षा से जुड़ी कुछ बातें बताई गई थीं।”

भानु ने पूछा, “तो फिर आप उसे कैसे पहचानते थे ?”

पालक पिता ने कोई उत्तर नहीं दिया।तब उन्होंने बैग से दूसरी चीज़ निकाली।वह एक छोटी-सी पुरानी तस्वीर थी।तस्वीर में एक बच्चा खिड़की के पास खड़ा था। उसके चेहरे पर हल्की मुस्कान थी। तस्वीर के पीछे लिखा था—‘जिसे अपना नाम याद नहीं, उसे अपना घर याद रखना चाहिए।’

मोहिनी ने तस्वीर को ध्यान से देखा,'मानस पटल 'पर जोर डालते हुए पूछा -“यह बच्चा कौन है?”

पालक पिता ने कहा—इसे तुम पहचानती हो।”

मोहिनी ने तस्वीर को दोबारा ध्यान से देखा। बच्चा छोटा था, इसलिए चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा था। लेकिन उसकी कलाई पर एक पतला काला धागा बँधा हुआ था।

मोहिनी के मन में अचानक एक पुरानी याद उभरी।हवेली की सीढ़ियाँ…एक छोटा बच्चा, जो हर बार उसे देखकर रास्ता छोड़ देता था।वह बच्चा, जो कभी किसी के सामने ज्यादा बोलता नहीं था और एक दिन उसने मोहिनी से पूछा था—“अगर किसी को अपना नाम पसंद न हो, तो क्या वह नया नाम रख सकता है?”

मोहिनी ने उस समय हँसकर जवाब दिया था—“हाँ, लेकिन घरवाले उसे उसी नाम से बुलाएँगे जो उन्हें पसंद होगा।”मोहिनी के हाथ काँपने लगे ,“यह… यह तो…”उसकी बात पूरी होने से पहले ही पालक पिता ने कहा—“हाँ, इसे तुम उसे जानती हो।”

भानु अब तक चुपचाप सब सुन रहा था, उसने तस्वीर अपने हाथ में ली और कुछ देर तक उसे देखता रहा ,कुछ भी न समझते हुए ,पूछा -“यह बच्चा कौन है?”

पालक पिता ने उसकी तरफ देखा ,क्या तुम्हें सच में याद नहीं?”

भानु ने सिर हिलाया ,“मुझे अपने बचपन की कुछ बातें याद हैं, लेकिन इस बच्चे का चेहरा पहचान नहीं पा रहा।”

मृणाल ने धीमे स्वर में कहा, “क्योंकि उस समय तुम्हें भी बहुत कुछ भुलाने की कोशिश की गई थी।”

भानु ने उनकी तरफ देखा ,“क्या मतलब ?”

“तुम्हें बचपन में एक दुर्घटना के बाद कई महीनों तक हवेली के बाहर रखा गया था। तुम्हें वापस लाया गया, लेकिन तुम्हारी यादों में कुछ खाली जगहें रह गईं। उस समय तुम्हारे पिता ने कहा था -''कि तुम्हें पुराने लोगों और घटनाओं से दूर रखा जाए।”

मोहिनी ने भानु का हाथ पकड़ लिया ,“तुमने कभी मुझे यह नहीं बताया।”

भानु ने उसकी तरफ देखा ,और अनभिग्यता से बोला -“मुझे खुद याद नहीं था। मुझे बस इतना याद है कि बचपन में ,कुछ समय तक मैं हवेली में नहीं रहा था।”

पालक पिता ने कहा, “तुम्हारी याददाश्त से जुड़ी परेशानी का लाभ भी किसी ने उठाया था। तुम्हें यह विश्वास दिलाया गया, कि कुछ लोग तुम्हारे जीवन में कभी थे ,ही नहीं।”

रूद्र  ने गंभीर स्वर में पूछा, “क्या तीसरा बच्चा भानु ही है?”

मृणाल ने तुरंत सिर हिलाया,“नहीं, भानु  इस रिकॉर्ड में अलग पहचान के साथ दर्ज है किन्तु  तीसरा बच्चा कोई और है।”

मोहिनी ने  राहत की साँस ली किन्तु उसकी उलझन अभी समाप्त नहीं हुई थी,इस उलझन के मध्य उसने  पूछा, “तो फिर वह कौन है?”

पालक पिता ने, तस्वीर वापस लेकर फाइल में रख दी ,और बोले -मैं अभी उसका नाम नहीं बता सकता।”

मोहिनी  का धैर्य टूट गया ,“आप हमें यहाँ तक लेकर आए, तस्वीर दिखाई, रिकॉर्ड दिखाया और अब कह रहे हैं, कि नाम नहीं बता सकते ? ये सब क्या नाटक  चल  रहा  है ?

ये कोई नाटक नहीं है ,किन्तु नाम बताने से पहले मुझे यह जानना होगा कि राजू सुरक्षित है या नहीं।”

भानु ने कहा, “राजू कल रात हमसे मिला था, फिर गायब हो गया।”

पालक पिता का चेहरा बदल गया ,“वह तुमसे मिला था?”

मोहनी ने पूछा, “आपको यह सुनकर इतनी हैरानी क्यों हो रही है ?”

“क्योंकि मुझे बताया गया था कि राजू अब कभी हवेली के आसपास नहीं आएगा।”

“किसने बताया?”उन्होंने जवाब नहीं दिया।

रूद्र ने कहा, “आप जानते हैं, कि अब वह कहाँ है?”

“नहीं, लेकिन अगर वह वापस आया है, तो इसका मतलब है कि पुरानी योजना टूट चुकी है।”

आखिर 'पालक पिता 'किस योजना की बात कर रहे हैं ,आखिर वो तीसरा बच्चा कौन है ?क्या रूद्र ,भानु में से ही कोई एक है ,या फिर वो अभी सामने  नहीं आएगा। उनकी योजना क्या थी ?जानने के लिए आगे बढ़ते हैं। 


laxmi

मेरठ ज़िले में जन्मी ,मैं 'लक्ष्मी त्यागी ' [हिंदी साहित्य ]से स्नातकोत्तर 'करने के पश्चात ,'बी.एड 'की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात 'गैर सरकारी संस्था 'में शिक्षण प्रारम्भ किया। गायन ,नृत्य ,चित्रकारी और लेखन में प्रारम्भ से ही रूचि रही। विवाह के एक वर्ष पश्चात नौकरी त्यागकर ,परिवार की ज़िम्मेदारियाँ संभाली। घर में ही नृत्य ,चित्रकारी ,क्राफ्ट इत्यादि कोर्सों के लिए'' शिक्षण संस्थान ''खोलकर शिक्षण प्रारम्भ किया। समय -समय पर लेखन कार्य भी चलता रहा।अट्ठारह वर्ष सिखाने के पश्चात ,लेखन कार्य में जुट गयी। समाज के प्रति ,रिश्तों के प्रति जब भी मन उद्वेलित हो उठता ,तब -तब कोई कहानी ,किसी लेख अथवा कविता का जन्म हुआ इन कहानियों में जीवन के ,रिश्तों के अनेक रंग देखने को मिलेंगे। आधुनिकता की दौड़ में किस तरह का बदलाव आ रहा है ?सही /गलत सोचने पर मजबूर करता है। सरल और स्पष्ट शब्दों में कुछ कहती हैं ,ये कहानियाँ।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post