मृणाल जब बताती है ,कि तीसरा बच्चा तो तुम लोगों के मध्य ही रह रहा था किन्तु तुम उसे पहचान नहीं पाए ,तब मोहिनी घबराते हुए पूछती है - कहीं वो राजू तो नहीं था?”
“नहीं”
“तो फिर कौन था ?”
मृणाल ने लॉकेट बंद कर दिया और गंभीर होते हुए बोली -उसका नाम बताने से पहले मुझे, तुम्हें एक बात बतानी है। जिस दिन तुम्हारी शादी हुई थी, उस दिन हवेली में केवल दूल्हा नहीं बदला था। उस दिन एक और व्यक्ति ने अपनी पहचान बदलकर तुम्हारे परिवार में प्रवेश किया था।”
रूद्र ने पूछा, “वो कौन था ?”
मृणाल ने धीरे से कहा—“वह व्यक्ति आज भी तुम्हारे बहुत करीब है।”
भानु का चेहरा सख्त हो गया ,उसने अंदाजा लगाया ,'क्या आप विक्रम की बात कर रही हैं?”
मृणाल ने सिर हिलाया ,“नहीं।”
मोहिनी ने उनकी आँखों में देखा ,तो बताती क्यों नहीं हैं , वो कौन था ?क्यों पहेलियाँ बुझा रहीं हैं ?”
मृणाल ने उत्तर देने के बजाय दरवाज़े की ओर देखा ,बाहर किसी गाड़ी के रुकने की आवाज़ आई ,फिर दरवाज़े पर दस्तक हुई ,मृणाल का चेहरा अचानक भय से भर गया।अचानक उसके मुख से निकला -नहीं… वह यहाँ कैसे पहुँच गया?”
भानु तेजी से उठकर दरवाज़े की तरफ बढ़ा और पूछा -“कौन है?”
बाहर से एक परिचित आवाज़ आई—“दरवाज़ा खोलो, मृणाल ! अब छिपने का कोई फायदा नहीं।”
मोहिनी ने उस आवाज़ को पहचान लिया।यह आवाज़ उसके' पालक पिता 'की थी ,लेकिन मृणाल के चेहरे पर राहत नहीं, डर था ,उन्होंने मोहिनी का हाथ पकड़ लिया और फुसफुसाईं—
“बेटी, दरवाज़ा मत खोलना !'' जिस आदमी को तुमने बचपन से अपना पिता माना है, वह तुम्हें बचाने के लिए यहाँ नहीं आया है। ”
यह सुनकर स्तब्ध रह गई पूछा -“माँ… आप ये क्या कह रही हैं?”
मृणाल ने काँपते हुए जवाब दिया— वो उस तीसरे बच्चे को वापस लेने आया है।”
बाहर से फिर दस्तक हुई।इस बार आवाज़ और कठोर थी। मोहिनी ! दरवाज़ा खोलो ! मुझे पता है, तुम भी अंदर ही हो।”
मोहिनी की आँखें दरवाज़े पर टिक गईं ,उसके मन में एक ही सवाल गूँज रहा था—जिस व्यक्ति ने उसे बेटी की तरह पाला, क्या वही उस तीसरे बच्चे को इतने वर्षों से छिपाकर रखे हुए था और अगर ऐसा था, तो उस बच्चे की असली पहचान क्या थी?
“वह उस तीसरे बच्चे को वापस लेने आया है।”मृणाल की बात सुनकर मोहनी के हाथ ठंडे पड़ गए। बाहर फिर दस्तक हुई। मोहिनी ! दरवाज़ा खोलो, मुझे तुमसे बात करनी है।”यह आवाज़ उसके 'पालक पिता 'की थी। वही व्यक्ति जिसने उसे बचपन से पाला था, जिसने उसकी हर ज़रूरत का ध्यान रखा था और जिसे वह हमेशा अपना पिता मानती आई थी ,लेकिन आज पहली बार उस आवाज़ में उसे, वो अपनापन नहीं, एक अनजाना डर महसूस हो रहा था।
भानु दरवाज़े के पास खड़ा था, उसने पीछे मुड़कर मोहिनी पूछा - “तुम क्या चाहती हो ? क्या मैं दरवाज़ा खोल दूँ ?”
मोहिनी ने, मृणाल का हाथ थाम रखा था ,तब बोली -“माँ कह रही हैं ,कि वो किसी बच्चे को वापस लेने आए हैं , मुझे पहले यह जानना है, कि वह बच्चा कौन है ?”
रूद्र ने ,मृणाल की तरफ देखा और कहा -आप साफ-साफ बताइए ! आप किस बच्चे की बात कर रही हैं?”
मृणाल ने उत्तर देने से पहले दरवाज़े की ओर देखा ,जिस बच्चे की पहचान बदल दी गई थी , जिसे कुछ समय के लिए तुम्हारे' पालक पिता 'के पास रखा गया था।”
मोहिनी ने चौंककर कहा - “राजू?”
“नहीं, राजू को तुम्हारे पिता के पास से कोई दूसरा व्यक्ति ले गया था। मैं उस बच्चे की बात कर रही हूँ, जिसका रिकॉर्ड अस्पताल से ही बदल दिया गया था।”
भानु ने पूछा, “क्या वह बच्चा अभी भी हमारे परिवार में है?”
मृणाल ने धीरे से सिर हिलाया ,“हाँ'' लेकिन वह खुद भी नहीं जानता कि उसके साथ क्या हुआ था ?”
तभी बाहर से झुंझलाहट भरी आवाज़ आई—“मृणाल !मुझे पता है ,तुम मोहिनी को सब बता रही हो लेकिन कम-से-कम इतना तो सोचो !कि सच सामने आने के पश्चात उसकी ज़िंदगी कितनी बदल जाएगी ?”
ये बातें सुनकर मोहिनी का चेहरा सख्त हो गया और बोली - मैं, पहले उनसे बात करूँगी।”
भानु ने कहा, “पहले हम उनसे बात करेंगे , तुम उनके सामने अकेली नहीं जाओगी।”
मोहिनी ने उसकी तरफ देखा ,“मैंने तुम्हें कभी अपने साथ चलने से नहीं रोका, भानु ! लेकिन इस बार मुझे अपने पिता से जवाब चाहिए।”
भानु , कुछ पल चुप रहा, फिर उसने दरवाज़े की चेन लगी रहने दी और दरवाज़ा थोड़ा-सा खोल दिया। बाहर मोहिनी के ''पालक पिता'' खड़े थे। उनके चेहरे पर थकान थी, आँखों में बेचैनी और हाथ में एक पुराना चमड़े का बैग था। दरवाज़ा खुलते ही, उनकी नज़र सबसे पहले मोहिनी पर गई ,उसे देखते ही बोले -“बेटी…”
मोहिनी तुरंत नाराज होते हुए कहा, “मुझे बेटी मत कहिए ! पहले आप यह बताइए ,कि माँ आपसे इतना क्यों डर रही हैं?”
उन्होंने मृणाल की तरफ देखा -“तुमने इसे क्या बताया ?”
मृणाल ने जवाब दिया, “वही जो तुमने इतने सालों तक इससे छिपाया है।”
“मैंने इसे बचाने के लिए ऐसा किया था।”
मोहिनी की आवाज़ ऊँची हो गई ,“हर कोई मुझे बचाने का दावा करता है ! मेरी माँ ने मुझे अपने से दूर किया, विक्रम ने सच छिपाया, रत्न प्रताप ने आधी बातें बताईं और अब आप भी यही कह रहे हैं। आखिर मेरी ज़िंदगी का फैसला करने का अधिकार आप सबको किसने दिया?”
उसके पालक पिता ने सिर झुका लिया और अपराध बोध में बोले - तुम्हारा गुस्सा जायज़ है।”
“तो फिर सच बताइए !आख़िर सच्चाई क्या है ?”
उन्होंने दरवाज़े के भीतर कदम रखने की कोशिश की, लेकिन भानु ने रास्ता रोक दिया।'पहले जवाब दीजिए ! आप यहाँ किसे लेने आए हैं ?”
'पालक पिता' ने भानु की तरफ देखा और स्पष्टता से बोले -“मैं यहां किसी को लेने नहीं आया हूँ ।”
मृणाल तुरंत बोलीं, “झूठ मत बोलिये ! आपने फोन पर कहा था,'' कि अब उसे वापस ले जाने का समय आ गया है।”
“हाँ ,मैंने कहा था कि उसे वापस लाने का समय आ गया है लेकिन मेरा मतलब किसी बच्चे को उठाकर ले जाने से नहीं था।”
मोहिनी ने पूछा, “फिर आप किसे वापस लाने की बात कर रहे थे ?”
तब भानु दरवाजे के सामने से हट गया वो अंदर आये ,उन्होंने अपना बैग मेज़ पर रख दिया,“उस सच को, जिसे मैंने इतने वर्षों तक अपने पास छिपाकर रखा हुआ था ।”
मोहिनी ने, अपने' पालक पिता' को बैठने तक का इशारा नहीं किया और पूछा -आपने मुझे बताया था,'' कि माँ ने आपको मेरे जन्म के बारे में सब कुछ बता दिया था। आपने यह भी कहा था ,'कि मुझे उनसे दूर रखना उनकी मजबूरी थी। क्या वह सब सच था?”
उन्होंने धीमे स्वर में कहा, “कुछ सच और कुछ 'अधूरा सत्य' था। ”
और राजू के विषय में आप क्या कहेंगे ?”
“मुझे उसके बारे में भी जानकारी थी।”
आखिर मोहिनी के पालक पिता को राजू के विषय में क्या जानकारी थी ?क्या तीसरे बच्चे का रहस्य उजागर होगा। उस रहस्य को कौन सामने लाएगा ?जानने के लिए आगे बढ़ते हैं।
