दिल में हैं ,कुछ अरमान !
अपने -आप से किया है ,यही वादा !
अपने अंदर आत्मविश्वास जगा...... ,
चल तू आगे ,पथ पर चलता चला जा।
तू थकेगा ,सहारा किसी का न मिलेगा।
लक्ष्य तेरा ऊँचा है ,अकेले ही बढ़ना पड़ेगा।
जिस पथ पर चला है ,अकेले ही चलना पड़ेगा।
राह में आयें , न जाने कितनी मुश्किलें ?उन........
मुश्किलों को फांद ,उस कठोर धरातल पर चलना पड़ेगा।
बस हौसला अपना खोना नहीं ,चाहे मुश्किलें हों ,अनेक पथ में ,
ये हौसलों की उड़ान है ,हौसले पस्त करना नहीं ,हौसले पस्त करना नहीं।
