विश्वास ही एक -दूसरे को बांधता है।
विश्वास की डोर ही ,विश्वास जगाती है।
अपनेपन ,साथ निभाने का विश्वास !
विश्वास और आस्था ही ,परमात्मा....
के होने का विश्वास दिलाती है।
जोड़ता है ,विश्वास !
जरूरत है ,विश्वास !
शक्ति है ,विश्वास !
भक्ति है ,विश्वास !
आत्मविश्वास है ,विश्वास !
उम्मीद है ,विश्वास !
उज्ज्वल है,विश्वास !
शांत है ,विश्वास !
आगे बढ़ाता है।
टूटी डोर ,विश्वास की.....
टूट जाता है,इंसान ।
