सही मार्ग दर्शन संग ,
लें ,कुंजी सफलता की।
धैर्य ,कड़ा परिश्रम ,
चाहत है ,उसकी।
धन आता है ,जाता है।
ईमान से कमाया धन ,
व्यर्थ नहीं जाता है।
देता ,सुख और सुकून !
श्रम करें, मिले सुकून !
मिले न धन से, सुकून !
सम्मान देता है ,सुकून !
मान से ,सब तुम्हें पुकारे !
स्मरण करें ........
तुम मिसाल बन......
मरणोपरांत भी ,जी जाओ !
श्रेष्ठ व्यवहार से काम आओ !
सच्ची सफलता है ,यही ,
सफलता की कुंजी,''है यही।
