चम्पू को चम्पू की माँ ने ,अपने पास बुलाया।
एक ''सीक्रेट मिशन''बेटे को प्यार से समझाया।
क्या करते हैं ?पापा !उनकी निगरानी पर लगाया।
अब तो ,चम्पू ने मम्मी के शक़ का लाभ उठाया।
''मिशन पॉसिबिल'' का तगड़ा मेहनताना पाया।
कहाँ जाते ?पापा !पड़ोसन से कैसे नैन लड़ते पापा !
चम्पू ने मम्मी को ,अपने मिशन का राज़ बतलाया।
पापा से कर, सांठ -गांठ का जमकर लाभ उठाया।
पापा के राज छुपाने का उसने, तगड़ा इनाम पाया।
बेटे ने ही 'खुफिया मिशन' में,तगड़ा लाभ कमाया।
दोनों के शक़.... का चम्पू ने जमकर लाभ उठाया ।
पोल खुली जब चम्पू की ,तब दोनो ने ये फ़रमाया।
पति -पत्नी के शक़ का ,हर' तीजे' ने लाभ उठाया।
मत करो, लड़ाई -झगड़ा ,इसका कोई पार न पाया।
घर में ही रह, आपस में ,झगड़ा दोनों ने सुलझाया।
