उम्मीदों के दिये जला देती है ,
इक आशा की किरण.....
मुर्दे में जान ,डाल देती है ,
इक आशा की किरण......
जीवन जीना सिखलाती है ,
इक आशा की किरण......
हताश मन को आशा दिखलाती है ,
इक आशा की किरण......
खुशियों की लहर बन जाती है ,
इक आशा की किरण......
थके ,लाचार तन में ,स्फूर्ति जगाती है ,
इक आशा की किरण......
जीवन को ,हर्षोउल्लास से भर जाती है ,
इक आशा की किरण.....
