Dhokha [part 42]

जब दीपक को ,नंदिनी नहीं मिली ,तब वो सीधा नंदिनी से मिलने के लिए ,उसकी नानी के घर पहुंच गया।  नानी, दीपक तो को देखते ही ''गुस्से से आग बबूला हो गईं''  किंतु कुछ नहीं बोली - दीपक ने, नानी के पैर छुए और पूछा - नानी जी !नंदिनी कहां है ?

जहां उसे होना चाहिए। 

क्या मतलब ?मैं कुछ समझा नहीं ,


 क्या हर चीज तुम्हें, समझानी पड़ेगी ? मेरी ऐसी कोई मजबूरी तो नहीं है, जो तुम्हें जबाब दूँ ,नानी ने कहा ।

नानी, मैं तो नंदिनी को देखने आया था, उसकी तबीयत अचानक कैसे बिगड़ गई ? अब वह कहां है ?

क्या तुम्हें समझ में नहीं आता ? अभी तो तुम्हें बताया-' कि जहां उसे होना चाहिए ,वह वहीं है ', उसकी तबीयत को कुछ नहीं हुआ है ,अब तुम जा सकते हो। 

नानी ! आप इस तरह की बातें क्यों कर रही हैं ? क्या कुछ हुआ है, मुझे नंदिनी से मिलना है ,क्या वह ऊपर है ?

क्या तुम्हें एक बार में समझ में नहीं आता, मैंने कहा न.... वह यहां नहीं है ,वो यहां से चली गई है। 

चली गई है ,कहां चली गई है ? इस तरह अचानक कैसे चली गयी है ?

अपने घर चली गई है, अपनी मां के पास....

इस तरह अचानक क्यों ?

बहुत सी चीजें ज़िंदगी में अचानक ही हो जाती हैं। वैसे तुम्हें जवाब देना मैं, उचित नहीं समझती, इसलिए अब तुम जा सकते हो, कहते हुए नानी ने उसे दरवाजा दिखा दिया। 

नानी के इस रूखे व्यवहार के कारण, दीपक इतना तो समझ गया ,अवश्य ही कुछ तो हुआ है। घर आकर सोचने लगा उसकी सहेलियों ने बताया था -'उसकी तबियत बिगड़ गयी। ''नानी कह रहीं हैं -'वो अपने घर चली गयी ,कुछ नाराज़ भी नजर आ रहीं हैं। सुबह उनकी आपस में क्या बातें हुईं थी ?वो यही सोच रहा था। तब उसने नंदिनी को फोन किया, किन्तु फोन किसी ने भी नहीं उठाया। 

दीपक परेशान छत पर घूम रहा था ,तभी उसके दिमाग में आया ,नंदिनी पूछ रही थी- वो महिला कौन थी ?हाँ, ये हो सकता है ,वो इसी बात से नाराज होकर चली गयी होगी। मैं, उसे बताना चाहता था किन्तु उसके लिए मुझे समय चाहिए था। हो न हो नानी भी इसीलिए नाराज हो रहीं होगी ,वरना वो तो मुझसे अच्छे से बात करती थीं। 

चार दिन बाद नंदिनी को देखने के लिए लड़के वाले आ रहे थे। जब से नंदिनी अपनी नानी के घर से लौटी थी वो उदास थी। उसकी मम्मी ने पूछा भी था - क्या हुआ ?

कुछ नहीं ,ऐसे ही थोड़ी तबियत ठीक नहीं है। 

अब ये लो !तीन दिन बाद लड़के वाले आने वाले हैं और ये तबियत बिगाड़ कर बैठ गयी। जा !डॉक्टर को दिखाकर  आ !उस दिन ऐसे ही उदास और बेजान सी रहेगी तो वो क्या तुम्हें पसंद करेंगे। अरे वो लड़की पसंद करने आ रहे हैं। कोई बेजान गुड़िया नहीं। 

इन्हें मेरी तबियत से कोई लेना -देना नहीं है ,इन्हें तो बस लड़के वालों की चिंता है। कुछ नहीं हुआ है ,मुझे ! यहां आते ही आपकी वही चिकचिक ! थोड़ा थक गयी हूँ ,आराम करूंगी तो ठीक हो जाउंगी किन्तु मुझे परेशान करने की जरूरत नहीं है। 

अच्छा ,हम तुझे परेशान कर रहे हैं ,या तूने, हमें परेशान किया हुआ है। न तू उस सुनार के लड़के के चक्कर  में पड़ती ,न हमारी बेइज्जती होती और न इस तरह हम परेशान होते। 

मैंने, उससे प्यार किया था, किन्तु आप लोगों को तो ये रिश्ता ही पसंद नहीं आया। 

हम गए तो थे ,उसके घरवालों से बात करने, किन्तु बेइज्जती करवाकर आ गए। जिसके ऐसी संतान होगी ,जिसे माता -पिता की इज्जत से कोई लेना -देना नहीं ,उन्हें तो ''खून के घूंट पीने ''ही हैं। माँ तड़पकर कह उठी। 

मैं कौन से सुख में जी रही हूँ ?वो ,मुझे छोड़कर चला गया और दूसरे ने भी 'धोखा.....'कहकर उसने कमरे का दरवाजा बंद किया और बिस्तर पर लेटकर रोने लगी। न जाने मेरी क़िस्मत में 'धोख़े ''खाना ही लिखा है। 

उधर माँ बड़बड़ा रही थी , सच्चाई से मुँह मोड़कर भागने से कुछ नहीं होता है ,अपनी गलतियों से सीख़ लेनी चाहिए। कितनी बार इसे समझाया है ? जो हो गया उसे भूल जाओ !और जीवन में आगे बढ़ो !किन्तु ये तो गलतियों पर गलती करती जा रहीं हैं। 

अब क्या हुआ ?अब ये सब कहकर उसके दिल को क्यों दुखा रही हो ?अब कौन सुन रह है ,वो अपने कमरे में गयी। मेरी बात मानो !अब उन बातों को कुरेदने से कुछ नहीं होगा। उसका भी मन परेशान होगा और तुम भी चैन से नहीं जी पाओगी ,अस्थाना जी ने उन्हें समझते हुए कहा। 

चैन से तो अब तभी जी सकेंगे ,जब इसके हाथ पीले हो जाएँ और ये सही -सलामत अपनी ससुराल चली जाये।

आज सुबह से ही घर में हलचल हो रही थी ,खाने और नाश्ते की तैयारी  चल रही थी। तब नंदिनी से उसकी मम्मी ने कहा - अब थोड़ा ठीक से कपड़े पहनकर तैयार हो जाओ ! मेरा विचार तो ये है किसी पॉर्लर में चली जाओ !वो तुम्हें अच्छे से तैयार कर देगी। 

नहीं ,मैं ऐसी ही ठीक हूँ ,आपको पता नहीं ,वो इतना अधिक सजावट कर देते हैं ,असली इंसान कहीं खो सा जाता है। 

देख लिया ,ये लड़की कभी नहीं सुधरेगी ,इससे कह रही थी -कि थोडा सा मेकअप करवा कर आजा किन्तु इसको तो अपनी ही चलानी है। 

इसमें मैं, अपनी क्या चला रही हूँ ? जैसी हूँ ,वैसी ही देखने में क्या बुराई है ?बाद में भी तो बिन मेकअप ही देखेंगे। तब उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया, तो तब आप क्या करेंगी ?

हे, भगवान !अभी तो वे लोग आये भी नहीं और ये अनाप -शनाप बोलने लगी। 

क्यों ?परेशान हो रही हो ,ये ऐसे भी तो ठीक ही लग रही है ,जैसी है ,सही है। 

अपनी बात को मनते न देखकर वो ''गुस्से से पैर पटकते हुए ''बोलीं -मेरी किसी को माननी ही कहाँ है ?इसको पहले भी ,ऐसे ही'' सिर पर चढ़ाया था ''उसका परिणाम तो अब तक भुगत रहे हैं। उसके पश्चात क्या कहा ?कोई सुन नहीं पाया ,तब तक वो रसोई में पहुंच गयीं थीं। 

नंदिनी आईने के सामने बैठकर ,अपने अंदर झाँकने का प्रयास कर रही थी। मैंने जो भी चाहा, मिला ही नहीं, जितना इच्छाओं के पीछे भागती  हूँ ,वो उतनी ही, मुझसे दूर होती चली जाती हैं। अब तो जैसे सभी इच्छाएं समाप्त हो गयीं हैं । बेवज़ह ही मैंने प्रतीक के साथ 'धोखा 'किया। ये मुझे उसी बात की सजा मिली है। जब मैंने निर्णय लिया था ,कि अब मैं अपने बच्चे के लिए जियूँगी किन्तु वही प्रण तोड़कर गलती की है ,उसकी सजा ही तो मिल रही है। सोचते हुए उसकी आँखों से आंसूं बहने लगे।  

laxmi

मेरठ ज़िले में जन्मी ,मैं 'लक्ष्मी त्यागी ' [हिंदी साहित्य ]से स्नातकोत्तर 'करने के पश्चात ,'बी.एड 'की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात 'गैर सरकारी संस्था 'में शिक्षण प्रारम्भ किया। गायन ,नृत्य ,चित्रकारी और लेखन में प्रारम्भ से ही रूचि रही। विवाह के एक वर्ष पश्चात नौकरी त्यागकर ,परिवार की ज़िम्मेदारियाँ संभाली। घर में ही नृत्य ,चित्रकारी ,क्राफ्ट इत्यादि कोर्सों के लिए'' शिक्षण संस्थान ''खोलकर शिक्षण प्रारम्भ किया। समय -समय पर लेखन कार्य भी चलता रहा।अट्ठारह वर्ष सिखाने के पश्चात ,लेखन कार्य में जुट गयी। समाज के प्रति ,रिश्तों के प्रति जब भी मन उद्वेलित हो उठता ,तब -तब कोई कहानी ,किसी लेख अथवा कविता का जन्म हुआ इन कहानियों में जीवन के ,रिश्तों के अनेक रंग देखने को मिलेंगे। आधुनिकता की दौड़ में किस तरह का बदलाव आ रहा है ?सही /गलत सोचने पर मजबूर करता है। सरल और स्पष्ट शब्दों में कुछ कहती हैं ,ये कहानियाँ।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post